सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Mechanic Motor Vehicle LESSON 2. Occupational Safety and Precautions/व्यावसायिक सुरक्षा व सावधानियाँ

 LESSON 2. Occupational Safety and Precautions 

                        व्यावसायिक सुरक्षा व सावधानियाँ

व्यावसायिक सुरक्षा व सावधानियाँ को समझने के लिए उसके निम्नलिखित प्रकारों को जानना पहले आवश्यक है -

1. सुरक्षा के प्रकार (Types of Safety)


1. निजी सुरक्षा (Personal Safety)
2. सामान्य सुरक्षा (General Safety)
3. मशीन से सुरक्षा (machine Safety)
4. स्वास्थ सम्बन्धी सुरक्षा (Health Hazards)
5. हाथ के औजारों की सुरक्षा (Hand Tool Safety)













____________________________________________________

1. निजी सुरक्षा (Personal Safety)

                
            जो सुरक्षा व्यक्ति अपने लिए करते हैं, उसे अपनी सुरक्षा (personal safety) कहते हैं | याद रखें यदि आप अपनी सुरक्षा का ध्यान रक्खेंगे तो ही अपना और अपने परिवार का पोषण कर पाएंगे तथा देश की प्रगति में सहयोग भी कर पाएंगे |

            Workshop में काम करते समय सुरक्षा के लिए कुछ नियमों का अवश्य पालन करना चाहिए जो की छोटी workshop's से लेकर बड़ी-बड़ी factory's में भी लागू होते हैं |

            1. वर्कशॉप में कार्य करते समय Proper dress होनी चाहिए | बहुत अधिक ढीली या कसी हुई नहीं होनी चाहिये | 
            2. कभी भी नंगे पैर या चप्पल में वर्कशॉप में कार्य नहीं करना चहिये | वर्कशॉप में हमेशा जूते पहनकर कार्य करना चाहिए, खास तोर से वह जूते जिनमे रबर की सोल लगी हो |

            3. Workshop के फर्श पर ग्रीस, या कोई तेल गिरा हो तो उस पर बुरादा या सूखी मिट्टी डाल दे त्ताकी आप या आप के co-वर्कर फिसल कर गिर न जाएँ |

            4. पेट्रोल या ज्वलनशील पदार्थों को रखने की एक अलग व्यवस्था वर्कशॉप में होनी चाहिए |

            5. वर्कशॉप में धुम्रपान नहीं होना चाहिये |

            6. वर्कशॉप में ग्राइंडिंग machine पर कार्य करते समय सदेव चश्मों का प्रयोग करें |

            7. आग बुझाने वाले यंत्र, रेत की बाल्टियाँ हमेशा तेयार रखें ताकि आग लगने पर आग को तुरंत काबू में किया जा सके |

            8. किसी भी वाहन पर कार्य करते समय अंगूठी, टाई, कड़ा और घडी का प्रयोग न करे |

            9. वर्कशॉप में रौशनी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिये |

__________________________________________________________________________

2. सामान्य सुरक्षा (General Safety)


            1. बेट्री को एक स्थान से दुसरे स्थान ले जाने के किये ट्राली का प्रयोग करने चाहिए |
            
            2. वर्कशॉप में आते ही सारे उपकरणों को चेक कर के ही उनपर कार्य करना चाहिए ताकि असमान्य घटनाओ से बचा जा सके |

            3. जिस मशीन का ज्ञान न हो उसका प्रयोग नहीं करना चाहिये |
            
            4. फालतू सामान, स्क्रैप आदि को स्क्रैप बॉक्स या स्क्रैप यार्ड में ही रखना चाहिये |

            5. काम के बाद tools और औजारों को साफ़ करके tools बॉक्स या उनकी उचित स्थान पर ही रखना चाहिये | 

            6. जब चैन पुल्ली (chian pully) से किसी वस्तु (engine या गियर बॉक्स आदि ) को उठा रहे हों तो उसके निचे नहीं खड़ा होना चाहिए |

___________________________________________________________________________________


3. मशीन की सुरक्षा (Machine Safety)

Machine की सुरक्षा के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है -


            1. सर्वप्रथम जिस machine पर हम कार्य करने जा रहे हैं उसके विषय में पूर्ण ज्ञान होना चाहिये |

            2. Machine को चलानेसे पहले उसे भली-भांति साफ़ करके, तेल व ग्रीस आदि देकर तथा नट-बोल्ट आदि का निरिक्षण कर लेना चाहिए |

            3. समय-समय पर मशीनों को तेल और ग्रीस से लुब्रिकैट करते रहना चाहिये |

            4. शेपर, स्लोटर व प्लेनर के टेबल पर कोई टूल नहीं रखना चाहिये |

            5. कार्य शुरू करने से पहले देख लेना चाहिए की कार्य तथा टूल मजबूती से बंधे है की नहीं |
___________________________________________________________________________________


4. स्वास्थ सम्बन्धी सुरक्षा

            1. मानव शरीर के लिए धूल हानिकारक है| ग्राइंडिंग पोलिश करते समय धूलरोधक यंत्र लगाने चाहिये|

            2. गन्दी आंखे तथा गन्दी त्वचा शरीर के लिए हनिकारक है | कार्य समाप्ति पर हाथ अच्छी तरह से धो लेने चाहिए|

            3. कुछ यांत्रिक तेल हानिकारक होते हैं | इसलिए दस्तानो का उपयोग करें |

 
____________________________________________________

5. हाथ के औजारों की सुरक्षा (Head Tools safety)

            1. जॉब को सही प्रकार से रखें ताकि वह गिर न जाए|

            2. पेंचकस पर चोट नहीं मारनी चाहिये|

            3. टूटे और हुए औजारों से काम नहीं करना चहिये| 

            4. फाइल्स को अलग स्टैंड पर रखना चाहिए |

            5. बिना हेंडलवाली रेती प्रयोग नहीं करनी चाहि, इससे टेंग(tang) हाथ में लग सकती है |

            6. स्टील रुल को पेंचकस के स्थान पर नहीं उपयोग करना चाहिए|
_______________________________________

लघु उत्तरात्मक प्रश्न (SHORT ANSWER TYPE QUESTIONS) ---

प्रश्न 1. दुर्घटना के मुख्य कारण बताइए|
उत्तर - हर दुर्घटना का मुख्य कारण मनुष्य द्वारा की गयी भूल या कार्य में की गयी लापरवाही होती है |


प्रश्न 2. सुरक्षा कितने प्रकार की होती है |
उत्तर - 1. निजी सुरक्षा, 2. साधारण सुरक्षा, 3. machine सुरक्षा, 4. स्वास्थ सुरक्षा, 5. औज़ार सुरक्षा |






frame sync

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ITI Mechanic Motor Vehicle का परिचय(Trade Introduction)

 1. ट्रेड ट्रेनिंग परिचय (Trade Training Introduction) frame sync                 आज के समय में कलपुर्जों की कारीगरी में दक्षता बहुत महत्वपूर्ण हो चुकी है. इसलिय आब विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण संसथान खोले गये है और नए खोले जा भी रहे हैं.                   I.T.I. में Moter मेकेनिक ट्रेड का पहले नाम I.C. इंजन मेकेनिक था, इस ट्रेड से सम्बंधित व्यक्ति डीजल मकेनिक बन जाता है. इस व्यवसाय में पेट्रोल इंजन भी शामिल है,यह प्रशिक्षण 1 साल का है.

M. M. V. LESSON 3(PART - 5). हाथ औज़ार/HAND TOOLS - Hammers/हथोड़ा

हाथ औज़ार/HAND TOOLS - Hammers/हथोड़ा 🔨 Hammers – परिचय हथौड़ा एक मूलभूत हैंड टूल (Hand Tool) है, जिसका उपयोग किसी वस्तु पर आघात (Impact) करने, कील ठोकने, वस्तु को तोड़ने या आकार देने के लिए किया जाता है। यह प्राचीन समय से मानव के निर्माण और मरम्मत कार्य का अहम हिस्सा रहा है। आमतौर पर हथौड़ा दो मुख्य भागों से बना होता है: हेड (Head) – धातु का हिस्सा जो वस्तु पर चोट करता है। हैंडल (Handle) – लंबा हिस्सा जिसे पकड़कर बल लगाया जाता है। frame sync 🛠 हथौड़ों के प्रकार और उपयोग 1. क्लॉ हैमर (Claw Hammer) विशेषता: एक ओर सपाट सतह कील ठोकने के लिए, दूसरी ओर मुड़ी हुई दो कांटे जैसी क्लॉ कील निकालने के लिए। उपयोग: बढ़ईगिरी (Carpentry) और घर-गृहस्थी के कार्यों में सबसे आम। 2. बॉल पीन हैमर (Ball Peen Hammer) Ball Pin Hammer विशेषता: एक सिरा गोलाकार (Ball) और दूसरा सपाट। उपयोग: मेटल वर्क, शीट मेटल को आकार देना, रिवेटिंग। 3. स्लेज हैमर (Sledge Hammer) विशेषता: भारी, दोनों ओर चौड़ा सिरा, लंबा हैंडल। उपयोग: बड़े पैमाने पर तोड़-फोड़, गाड़ियां तोड़ना, नि...

🔧 Lesson - 3 (PART - 8): स्पैनर (Spanner) – MMV ITI Complete Lesson

 Lesson - 3 (PART - 8): स्पैनर (Spanner) 🔧 स्पैनर (Spanner) क्या है? इसके प्रकार, उपयोग और पूरी जानकारी – MMV ITI Notes 📌 परिचय (Introduction) स्पैनर (Spanner) एक महत्वपूर्ण हैंड टूल है, जिसका उपयोग नट (Nut) और बोल्ट (Bolt) को कसने (Tighten) और ढीला (Loosen) करने के लिए किया जाता है। यह टूल हर ऑटोमोबाइल वर्कशॉप, मशीन रिपेयरिंग और इंडस्ट्रियल कार्यों में अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाता है। M.M.V. (Mechanic Motor Vehicle) ट्रेड में स्पैनर का ज्ञान बहुत आवश्यक है क्योंकि वाहन के लगभग हर पार्ट में नट-बोल्ट का उपयोग होता है। स्पैनर का सिद्धांत (Working Principle) स्पैनर लीवर (Lever) के सिद्धांत पर काम करता है। 👉 जब हम हैंडल पर बल लगाते हैं, तो वह बल जॉ (Jaw) तक पहुंचता है और नट/बोल्ट घूमने लगता है। 👉 लंबा हैंडल = अधिक बल (Torque) ___________________________________________________________________________________ 🔩 स्पैनर के मुख्य भाग (Parts of Spanner) स्पैनर का डिजाइन सरल होता है, लेकिन इसके कुछ महत्वपूर्ण भाग होते हैं: हैंडल (Handle) यह लंबा हिस्सा होता है जिस...